जमशेदपुर : जमशेदपुर के बर्मामाइंस एवं आसपास के अन्य इलाकों में उड़ती धूल से प्रदूषण, भीषण सड़क जाम और लगातार हो रही दुर्घटनाओं से परेशान बस्ती के लोगों की मौजूदगी में बर्मामाइंस के शिव मंदिर प्रांगण में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक में विभिन्न बस्तियों के प्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों ने बस्ती में लगातार बढ़ती समस्याओं पर गंभीर चिंता व्यक्त की. सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया व्याप्त जनसमस्याओं के विरोध में 14 दिसंबर को ‘बस्ती बचाओ संघर्ष समिति’ के बैनर तले विशाल धरना और प्रदर्शन किया जाएगा. बैठक में बताया गया कि बर्मामाइंस सहित आसपास के क्षेत्रों में धूल–धुआं, बढ़ता प्रदूषण, लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाएं, जाम की समस्या तथा नुवोको कंपनी द्वारा की जा रही अवैध पार्किंग ने लोगों का जीना दूभर कर दिया है. इन समस्याओं को लेकर आक्रोशित स्थानीय लोग 14 दिसंबर को बर्मामाइंस में टाटा कंपनी के दोनों मुख्य गेट जाम कर विरोध दर्ज करेंगे. (नीचे भी पढ़े)

आंदोलन की अगुवाई कर रहे भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामबाबू तिवारी ने सभी बुद्धिजीवियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और विभिन्न राजनीतिक दलों से इस आंदोलन में शामिल होकर व्यापक समर्थन देने की अपील की है. उन्होंने बताया कि आंदोलन की शुरुआत बुधवार सुबह 9 बजे जमशेदपुर के बिष्टुपुर पोस्टल पार्क से होगी, जहां उद्योग जगत के पितामह जेएन टाटा जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा. इसके बाद प्रतिमा के समक्ष आधे घंटे का मौन व्रत रखा जाएगा. टाटा जी से ‘अनुमति’ लेकर आंदोलन का औपचारिक शंखनाद किया जाएगा. बैठक में दीपक झा, सूरज सिंह, दुर्गा राव, अभय राय, संतोष सिंह, गुड्डू सिंह, सुरेंदर मिश्रा, महेंदर रजक, संतोष ठाकुर, सौरव श्रीवास्तव, शशि सिंह, विनोद झा, मिठु चौधरी, देवा राय, राम मार्डि, कपूरा सुंडी,महालक्ष्मी देवी, बर्मा कांसारी, दयाल कांसारी, अशोक पाण्डे, धर्म नाग, उज्वल राय, नंदलाल, पवन नाग, शशांक शर्मा, आशीष पाण्डे, राजकुमारी देवी राम दुलारी देवी, लक्ष्मी यादव, सत्येंद्र रजक व अन्य मौजूद थे.



