गालूडीह : सोमवार दोपहर गालूडीह मिलन चौक से उल्दा रोड में रेल लाइन से करीब 500 मीटर की दूरी पर गालूडीह पुलिस को एक अज्ञात व्यक्ति अचेत अवस्था में मिला था. पुलिस ने उसको इलाज के लिए घाटशिला अनुमंडल अस्पताल भेजवाया था. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उसे वहां से बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया था. मंगलवार शाम इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. थाना प्रभारी अंकु कुमार ने बताया कि मृत व्यक्ति की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है. उसकी जेब से हावड़ा से पुणे जाने की 6 दिसंबर, 2025 का एक जनरल टिकट मिला है. उन्होंने उक्त व्यक्ति की पहचान से संबंधित अन्य कोई जानकारी होने पर गालूडीह थाना प्रभारी से मोबाइल नंबर 6203344997 पर सूचित करने का आग्रह किया.



