जमशेदपुर : टाटा स्टील के ब्लास्ट फर्नेस और सिंटर प्लांट का 65 वीं ऑपरेटिंग कमिटी मीटिंग 10-11 दिसंबर को एसएनटीआई सभागार जमशेदपुर के बिष्टुपुर में होगी. इस आयोजन की जानकारी संवाददाता सम्मेलन में आयोजन समिति से जुड़े टाटा स्टील के चीफ सिंटर प्लांट प्रदीप चौधरी, चीफ आइ ब्लास्ट फर्नेस जीएसआर मूर्ति, हेड ऑपरेशन आइ ब्लास्ट फर्नेस के रामाकृष्णा राव, टेक्नॉलॉजी ग्रुप के बिपुल कोराने और अरुण कुमार ने दी. इन लोगों ने बताया कि इस मीटिंग में देश के अग्रणी स्टील प्लांट के लीडर और नीति निर्धारक हिस्सा लेंगे जो ब्लास्ट फर्नेस और सिंटर प्लांट में हुई प्रगति और नये ट्रेंड पर चर्चा करेंगे. (नीचे भी पढ़े)
इस सम्मेलन का मकसद सिंटर प्लांट में ठोस ईंधन की खपत को कम करने के साथ अपनी बेस्ट प्रैक्टिसेस को साझा करना और ब्लास्ट फर्नेस के फेल्योर एनालिसिस और उसकी लाइफ को बढ़ाना है. इन लोगों ने बताया कि इस दो दिन के कार्यक्रम में सिंटर प्लांट और ब्लास्ट फर्नेस पर दो कार्यशाला होंगी जिसमें स्टील कंपनियां अपनी डेटा की साझेदारी के साथ अनुभव को शेयर करेंगी. सेमिनार का उदघाटन 10 दिसंबर को सुबह 9 बजे एसएनटीआई सभागार में होगा. इसके बाद थीम आधारित सत्र होंगे जिसमें विभिन्न कंपनियां अपना प्रेजेन्टेशन देंगी. 11 दिसंबर को समापन समारोह के दौरान ओपन डिस्कशन होगा जिसमें कंपनियां अपना फीडबैक देंगी. इसका उदघाटन मुख्य अतिथि टाटा स्टील के वीपी जमशेदपुर ऑपरेशंस चैतन्य भानु और सेल के आरडीसीआइएस के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर सेल्स संदीप कर करेंगे.



