रामगोपाल जेना,बंदगांव: बंदगांव के वीर सपूत शहीद मछुवा गागराई के शहादत दिवस पर गुरुवार को स्थानीय लोगों और झामुमो नेतृत्व ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया.इस अवसर पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सन्नी उरांव, समाजसेवी डॉ विजय सिंह गागराई श्याम गागराई,विधायक प्रतिनिधि मिथुन गागराई, पीरू हेब्रम, झामुमो नेता अरुप चटर्जी, सुमंत प्रधान, पहलवान गागराई, सुनील लागूरी, टिंकू प्रधान, कालिया प्रमाणिक सहित कई कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद थे. (नीचे भी पढे)
सभी अतिथियों ने शहीद के योगदान को याद करते हुए समाज और देश के प्रति उनके बलिदान को सलाम किया. वक्ताओं ने कहा कि शहीद मछुवा गागराई की स्मृतियों को संजोना और उनके आदर्शों को आगे बढ़ाना हम सबकी जिम्मेदारी है.श्रद्धांजलि कार्यक्रम की शुरुआत शहीद मछुवा गागराई की पत्नी श्रीमती रांदाई गागराई, पुत्र सिकंदर एवं परिजनों द्वारा प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने के साथ हुई. परिजनों ने कहा कि शहीद का साहस और समर्पण हमेशा प्रेरणा देता रहेगा.



