जमशेदपुर : जमशेदपुर के श्रमिक नेता एवं टाटा वर्कर्स यूनियन के डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश सिंह का जन्मदिन जुगसलाई बलदेव बस्ती में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इस अवसर पर बड़ी संख्या में मजदूर साथी, स्थानीय नागरिक, समाजसेवी एवं यूनियन के पदाधिकारी उपस्थित रहे. कार्यक्रम की शुरुआत केक काटने एवं पौधारोपण से हुई. उपस्थित लोगों ने श्री सिंह को फूल-मालाओं से स्वागत कर उनके दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की. (नीचे भी पढ़ें)

अपने संबोधन में शैलेश सिंह ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मजदूरों के अधिकार, सम्मान और कल्याण के लिए उनका संघर्ष निरंतर जारी रहेगा. उन्होंने युवाओं से संगठन, एकता और अनुशासन के साथ सामाजिक कार्यों में आगे आने का आह्वान किया. कार्यक्रम के दौरान जरूरतमंदों के बीच फल एवं मिठाइयों का वितरण किया गया. साथ ही मातृशक्ति के बीच साड़ी का वितरण किया गया. समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ और अंत में सभी ने एकजुट होकर सामाजिक समरसता एवं श्रमिक कल्याण के संकल्प को दोहराया. कार्यक्रम में टाटा वर्कर्स यूनियन के ऑफिस बीयर्स तथा यूनियन कमेटी मेंबर उपस्थित थे. कार्यक्रम को सफल बनाने में इया फाउंडेशन की महत्वपूर्ण योगदान था.















