गालूडीह: गालूडीह बराज में रविवार को सेवानिवृत्त सीएपीएफ का छठवें वार्षिक पारिवारिक मिलन समारोह का आयोजन किया जायेगा. इस समारोह में पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम जिले (झारखंड) और झाड़ग्राम (पश्चिम बंगाल) के सेवानिवृत्त सीएपीएफ (केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल) कर्मी शामिल होंगे. सभी एक साथ बैठकर भोजन करेंगे. इसकी जानकारी सेवानिवृत्त सीएपीएफ (केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल) के अध्यक्ष बालक मांझी ने दी.















