जमशेदपुर: जमशेदपुर के सुंदरनगर थाना अंतर्गत हितकू पंचायत के केड़ों गांव में आदिवासी भूमिज समाज की ओर से मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की 123वीं जयंती मनायी गयी.कार्यक्रम का शुभारंभ मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की तस्वीर पर माल्यार्पण कर और श्रद्धांजलि दी गयी. इसके बाद समाज के अतिथियों ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला. वे जाने माने हाकी के खिलाड़ी रहे, उनके समय में भारत ने ओलंपिक में स्वर्ण पद हासिल किया था. (नीचे भी पढ़े)
वे सफल राजनेता के साथ अच्छे शिक्षाविद् भी रहे. कहा कि सबसे पहले आदिवासियों के हितों की बात करने, उनके अधिकारों व झारखंड आंदोलन कीसबसे पहले उन्होंने ही वकालत की. साथ ही सभी अतिथियों ने एक स्वर से उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया. इस अवसर पर समाज के प्रधान महेश्वर भूमिज, गोराई भूमिज, दुलुराम भूमिज, सनातन भूमिज, सुनील भूमिज, मुंशी भूमिज, राम भूमिज, गणेश भूमिज, जुरू भूमिज, संजय भूमिज, शंभू भूमिज, सरोजनी भूमिज, चुड़ामनी भूमिज, सरोला भूमिज, चिशंडी भूमिज समेत काफी समाज के लोग मौजूद थे.















