जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो पोस्ट अफिस रोड से नजरिया स्कूल होते हुए गुरुद्वारा रोड को जोड़ने वाली सड़क पर लगाये गये पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता का शिलापट्ट को तोड़ दिया गया है. इस मामले की शिकायत मानगो थाना में दर्ज किया गया है. कांग्रेस के मानगो नगर निगम अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह गुड्डु की ओर से यह शिकायत दर्ज की गयी है. इस शिकायत में बताया गया है कि इस सड़क का निर्माण पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता द्वारा कराया गया था. इसका उद्घाटन पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता द्वारा किया गया था. (नीचे भी पढ़े)
शिलापट्ट पर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता का नाम एवं योजना का नाम अंकित कर नजरिया स्कूल की दीवार पर लगाया गया था. इसे अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा तोड़ दिया गया है. इसको लेकर दायर शिकायत में बताया गया है कि सरकारी संपत्ति शिलापट्ट को चाहे जिस वजह से ही भी तोड़ा हो वैसे लोगों का पता कर कानूनी कारवाई करने के लिए मानगो थाना में पहुंचकर अज्ञात असमाजिक तत्वों के ऊपर मुकदमा दर्ज करवाया गया. इस मौके पर मुख्य रूप से बलजीत सिंह, बलदेव सिंह, बंटी गिरी, कल्लू सिंह, अनिल सिंह, नौसाद,जयदेव शर्मा, जोगिंदर, शिशु गोप, गोपाल यादव, बमबम पाण्डेय, मंडल अध्यक्ष मानगो राकेश दास, सरफराज़ खान ,सन्नी औरंग समेत सैकड़ो कार्यकर्ता थे.















