जमशेदपुर : जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र अंतर्गत गोकुल नगर निवासी जीत महतो की मृत्यु के पश्चात, दंडाधिकारी की उपस्थिति में विधिवत् वीडियोग्राफी के साथ मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट एवं पोस्टमार्टम कराए गए. मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट के दौरान मृतक के शरीर पर किसी भी प्रकार की बाह्य चोट अथवा प्रताड़ना का कोई निशान नहीं पाया गया. (नीचे देखे पूरी खबर)
एमजीएम अस्पताल के ऑन-ड्यूटी चिकित्सक द्वारा प्रस्तुत चिकित्सीय प्रतिवेदन में यह स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया है कि मृतक की मृत्यु का कारण कॉम्प्लिकेटेड सेरेबरल मलेरिया था. उक्त संपूर्ण प्रकरण की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच सुनिश्चित किए जाने के उद्देश्य से प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के समक्ष न्यायिक जांच कराए जाने हेतु अनुरोध पत्र समर्पित किया गया है. अब इस संपूर्ण घटना की न्यायिक जांच की जाएगी.













