रामगोपाल जेना/चाईबासा : सदर प्रखंड अंतर्गत मतकमहातु व कमारहातु का संयुक्त मागे पर्व आगामी 27 फरवरी को मनाया जाएगा. इस निमित्त रविवार को मतकमहातु में दोनों गांवों की ग्रामसभा की बैठक में मुख्य दिउरी चंद्रमोहन देवगम की सहमति के बाद पर्व की तिथि तय की गई. मागे पर्व की तिथि तय होने के साथ ही पूजा विधि सम्पन्न करने की तिथियां भी तय कर दी गईं. आगामी 18 फरवरी को बोड़ोबोंजी, 22 फरवरी को अनादेर, 23 फरवरी को गाउमहरा, 25 फरवरी को ओतेइली/गोंवाबोंगा, 26 फरवरी को गुरि: पोरोब, 27 फरवरी को मारङ्ग पोरोब, 28 फरवरी को जतरा और 29 हरमगेया होगा. (नीचे भी पढ़ें)
बैठक में दिउरी चंद्रमोहन देवगम ने मागे पर्व पूरी शुद्धता से मनाने के लिए पूजा विधि में आवश्यक सहयोग की अपील की है. बैठक में कहा गया कि मागे पर्व के पूजा स्थल में दिउरियों के समक्ष ही पारंपरिक मागे उच्चारण सभ्य तरीके से किया जाए, अन्यत्र नहीं. पर्व में पारंपरिक वाद्य-यंत्र का उपयोग कर खुशी मनाने की अपील की गई. बैठक में कहा गया कि पर्व के विधि विधान से युवाओं को जोड़ने के लिए उनको पर्व के दौरान जिम्मेदारी सौंपी जाएगी. (नीचे भी पढ़ें)
बैठक में मतकमहातु ग्राम मुंडा धनुर्जय देवगम, कमारहातु ग्राम मुंडा बिरसा, सोमय देवगम, सोनाराम देवगम, कृष्णा देवगम, धर्मदास देवगम, गोपाल देवगम, मधुसूदन देवगम, नारायण देवगम, तुराम देवगम, वीर सिंह गोप, चोकरो देवगम, बोयो गगराई, डोबरो देवगम,चाहत देवगम, नारंगा देवगम, विक्रम देवगम समेत काफी संख्या में मतकमहातु व कमारहातु के महिला-पुरुष व युवा उपस्थित थे.















