जमशेदपुर : जमशेदपुर के एमजीएम थाना प्रभारी सचिन कुमार का एक वीडियो सोसल मीडिया पर वायरल किया जा रहा हैं, जहां ये दावा किया जा रहा हैं कि थाना प्रभारी स्टेज के सामने बैठकर डांसर का डांस देख रहें हैं, और उसके बाद स्टेज के सामने जाकर डांसर को पैसे दे रहे हैं. जब इस वीडियो की तफ्तीश की गई तो पता चला की ये वीडियो किसी स्टेज डांस के कार्यक्रम का नहीं था, बल्कि विगत दुर्गा पूजा 2025 के दौरान हिल व्यू कॉलोनी दुर्गा पूजा कमिटी द्वारा आयोजित सांस्कृतिक भजन संध्या का वीडियो था, जिसमे एमजीएम थाना प्रभारी सचिन कुमार द्वारा भजन गायिका को बेहतर भजन गायन के उपरांत खुशी से बक्शिश दे रहे थे, और इसी वीडियो क्लिपिंग को डांसर को पैसे देने के नाम पर दुष्प्रचार किया जा रहा हैं. (नीचे भी पढ़ें)
इस मामले की जानकारी ज़ब दुर्गा पूजा कमिटी को हुई तो उन्होने इस वायरल वीडियो पर रोष प्रकट किया. पूजा कमिटी के अध्यक्ष श्याम सिंह ने कहा कि जिस प्रकार एक अच्छे पुलिस अफसर को सोसल मीडिया में बदनाम करने की कोशिश की जा रही हैं. ये गलत हैं और पूजा कमिटी इस वीडियो को लेकर दुष्प्रचार करने वालों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराएगी और प्रशासन से उचित न्यायिक करवाई की मांग भी करेगी.















