जमशेदपुर : टाटा मोटर्स में अस्थाई से स्थाई होने वाले 9वें बैच के कर्मचारियों का रविवार को एमटीसी ऑडिटोरियम में परिचयात्मक कार्यक्रम आयोजित हुआ. बताते चलें कि विगत 25 दिसंबर को कुल 225 अस्थाई कर्मचारियों के स्थायीकरण के लिए सूची जारी की गई थी. (नीचे भी पढ़ें)
कार्यक्रम में टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आरके सिंह, ईआर व सीएसआर हेड सौमिक रॉय समेत यूनियन के तमाम ऑफिस बीयरर मौजूद थे. अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आरके सिंह तथा ईआर हेड सौमिक रॉय ने संयुक्त रूप से सभी स्थायी होने वाले कर्मचारियों को एक वर्ष के प्रोबेशन पीरियड को सफलतापूर्वक पूरा करने की शुभकामनाएं दीं. साथ ही, उनसे काम के दौरान सुरक्षा एवं गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने की अपील की.















