जमशेदपुर : रेड क्रॉस की पूर्वी सिंहभूम इकाई के पेट्रॉन व समाजसेवी स्व केके सिंह की स्मृति में आयोजित नेत्र ज्योति महायज्ञ – 2026 के दूसरे दिन, रविवार को नेत्र ऑपरेशन सत्र का शुभारंभ स्व केके सिंह की धर्मपत्नी सह केके एजुकेशनल फाउण्डेशन ट्रस्ट की ट्रस्टी उर्मिला सिंह, उनकी पुत्री उषा सिंह के साथ छगनलाल दयालजी सन्स के चेयरमैन अश्विन आडेसरा, नेत्र चिकित्सक डॉ बीपी सिंह, समाजसेवी चन्द्रमोहन सिंह, राकेश मिश्र ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. (नीचे भी पढ़ें)

आज ऑपरेशन सत्र के दौरान नेत्र चिकित्सक डॉ बीपी सिंह, डॉ भारती शर्मा, डॉ पूनम सिंह, डॉ मलय द्विवेदी, डॉ विवेक केडिया, डॉ आनन्द सुश्रुत, डॉ विनायक एवं उनकी सहयोगी चिकित्सीय टीम ने 173 नेत्र रोगियों का ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण किया. ये ऑपरेशन नेत्र रोगियों के लिए बनाये गये नये आधुनिक ऑपरेशन थिएटर में संपन्न किये गए. आज नेत्र शिविर के दूसरे दिन ऑपरेशन योग्य 160 नेत्र रोगियों की आंखों की जांच की गई, साथ ही उनमें से 26 नेत्र रोगियों का चयन ऑपरेशन के लिए किया गया तथा शेष नेत्र रोगियों को 10 एवं 17 जनवरी को ऑपरेशन के लिए समय दिया गया. कल सोमवार को 152 नेत्र रोगियों का ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण नेत्र चिकित्सकों की टीम द्वारा किया जाएगा. (नीचे भी पढ़ें)

आज ऑपरेशन सत्र के दौरान रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष आशुतोष पारीक, राम मनोहर लोहिया नेत्रालय के अध्यक्ष बालमुकुन्द गोयल की देखरेख में कार्यकर्ताओं ने शिविर में महत्वपूर्ण योगदान किया. इस दौरान मोहनलाल धमोड़, सत्यनारायण अग्रवाल, कौशिक राय, अशोक घोषाल. डीके घोष, दीपक मित्रा, अतुल प्रियदर्शी, विधायक विश्वास, प्रकाश शर्मा, विशाल सिंह, मनोज कुमार बागड़ी, किशन अग्रवाल, राजेश मोहन प्रसाद, चन्दनाथ सरकार, श्रीराम शर्मा, नागराज रायचुरी, यूथ रेड क्रॉस के शुभम कुमार, आदित्य कुमार, शिवम कुमार, अद्वित कुमार, अनन्त कुमार, अभय कुमार आदि ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं.















