जमशेदपुर : कोल्हान प्रमंडल के व्यापारियों एवं उद्यमियों के प्रमुख प्रतिनिधि संगठन सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के तत्वावधान में आज होटल वेव इंटरनेशनल में वार्षिक वनभोज का आयोजन किया गया. हर्षोल्लास एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में आयोजित समारोह में चैंबर के सदस्य अपने परिवारजन के साथ शामिल हुए एवं एक-दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं. इस अवसर पर आयोजित सहभोज के दौरान सदस्यों के बीच आगामी व्यापारिक परिदृश्य, उद्योगों की चुनौतियों एवं संभावनाओं पर सार्थक विचार-विमर्श भी हुआ. कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों ने न केवल लजीज व्यंजनों का आनंद लिया, बल्कि विभिन्न मनोरंजक खेलों के माध्यम से नए वर्ष का उत्साहपूर्वक स्वागत भी किया. (नीचे भी पढ़ें)
सुबह 10:00 बजे आरंभ हुआ वनभोज कार्यक्रम शाम तक चला. दिल्ली पब्लिक स्कूल, पुरुलिया के सहयोग से बच्चों एवं महिलाओं के लिए विशेष रूप से स्वास्थ्यवर्धक, मनोरंजक एवं प्रतिभा उत्प्रेरक खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें उन्होंने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाले प्रतिभागियों को दिल्ली पब्लिक स्कूल, पुरुलिया की ओर से पुरस्कार भी प्रदान किए गए, जिससे प्रतिभागियों में विशेष उत्साह देखने को मिला. इस अवसर पर चैंबर अध्यक्ष मानव केडिया ने सभी सदस्यों एवं उनके परिवारजन का स्वागत करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन आपसी भाईचारे, सहयोग और संगठनात्मक मजबूती को बढ़ावा देते हैं. उन्होंने कहा कि नववर्ष नई उम्मीदों, नए अवसरों और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश लेकर आता है. उन्होंनेकहा कि बदलते व्यापारिक परिवेश में व्यापारियों एवं उद्यमियों को नवाचार और आपसी सहयोग के साथ आगे बढ़ना होगा. (नीचे भी पढ़ें)
कार्यक्रम को पूर्व अध्यक्ष निर्मल काबरा, सुरेश संथालिया, विजय आनंद मूनका, महासचिव पुनीत कांवटिया, उपाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल, सचिव सुरेश शर्मा, उपाध्यक्ष अनिल मोदी, राजीव अग्रवाल, हर्ष बाकरेवाल, सचिव भरत मकानी, अंशुल रिंगसिया सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी संबोधित किया. आयोजन को सफल बनाने में उमेश खिरवाल, सुमन नागेलिया, मनोज गोयल का विशेष योगदान रहा. समारोह में एसिया के महासचिव प्रवीण गुटगुटिया, उपाध्यक्ष राज कुमार संघी, चेंबर के प्रतीक अग्रवाल, मोहित मूनका, शुभम सेन, पंकज पटेल, अभिषेक काबरा, अभिषेक भालोटिया, इन्द्रजीत सिंह बिंद्रा, उमेश शाह, ओमप्रकाश रिंगसिया, अशोक चौधरी सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे,















