चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के तांतनगर प्रखंड अंतर्गत चिटीमिटी गांव में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 4 जनवरी को समाजसेवी बुधन सिंह बिरूली और उसके परिवार द्वारा जरुरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया. (नीचे भी पढ़े)

इस अवसर पर बुधन सिंह बिरूली ने कहा कि वे और उनका परिवार आगे भी इस तरह का सामाजिक कार्य करते रहेंगे. इस अवसर पर गांव के सभी प्रमुख लोग उपस्थित थे. सभी लोगों ने इस कार्य के लिए समाजसेवी के कार्यों की भुरी भुरी प्रशंसा की.















