चाकुलिया: मकर संक्रांति के अवसर पर विधायक समीर मोहंती सुबह अपने पैतृक गांव पहुंचकर ग्रामीणों के साथ तालाब पहुंचकर स्नान कर लोगों को मकर संक्रांति पर्व की बधाई दी. इसके पश्चात विधायक श्री मोहंती ने 308 जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया.(नीचे भी पढ़े)
उन्होंने कहा कि कड़कड़ाती ठंड में कोई ठंड से न ठिठूरे इसको ध्यान में रखते हुए आज जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया. उन्होंने कहा कि आगे भी वे जन सेवा का कार्य जारी रखेंगे. इस मौके पर पत्नी नैना मोहंती, देवाशीष दास, गणेश दत्त, पिटला दास, कौशिक मोहंती, राहुल महतो समेत अन्य उपस्थित थे.















