जमशेदपुर : झारखंड हाईकोर्ट ने जमशेदपुर के लिहाज से सबसे बड़ा फैसला सुनाया है. अवैध तरीके से जमशेदपुर अक्षेस क्षेत्र में बनायी गयी बिल्डिंग के हिस्से को तोड़ने का आदेश दिया है. जमशेदपुर अक्षेस (जेएनएसी) क्षेत्र में किये गये 24 बिल्डिंग के हिस्से को तोड़ने का आदेश आने के बाद हड़कंप मच गया है. चार सप्ताह में इन हिस्सों को तोड़कर 25 फरवरी तक झारखंड हाईकोर्ट को सूचित करने का आदेश जमशेदपुर अक्षेस को दिया है. इसमें बिष्टुपुर, साकची, सीएच एरिया, सोनारी, कदमा समेत विभिन्न हिस्सों की बिल्डिंग है. राकेश कुमार झा की ओर से दायर याचिका की बुधवार को मुख्य न्यायाधीश एमएस सोनक और जस्टिस एसए प्रसाद की खंडपीठ में सुनवाई हुई. इस दौरान जमशेदपुर अक्षेस के कार्यपालक पदाधिकारी खुद मौजूद थे. (नीचे भी पढ़ें)
इस दौरान जेएनएसी की ओर से कहा गया है कि 24 बिल्डिंग का हिस्सा अवैध है. इसके बाद हाईकोर्ट ने आदेश दिया कि उन सारे हिस्सों को तोड़कर रिपोर्ट दें. अगली सुनवाई इस मामले में 9 मार्च को निर्धारित की गयी है. यह अंतरिम आदेश दिया गया है. आगे भी ऐसे बिल्डिंग को लेकर हीयरिंग होती रहेगी. प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता अखिलेश श्रीवास्तव ने केस की पैरवी की.












