रांची : झारखंड में शीतलहर का प्रकोप जारी है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार अगले दो दिन ठंडा से राहत मिलने के आसार कम है. गुरुवार को सबसे कम न्यूनतम तापमान गुमला जिका का 0.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. वहीं सबसे कम विजिबिलिटी जमशेदपुर की 1500 मीटर रिकॉर्ड की गयी. गुरुवार को जमशेदपुर के न्यूनतम तापमान में 9.3 डिग्री रहा, जो सामान्य से 0.8 डिग्री कम रहा. सरायकेला खरसावां जिले का न्यूनतम तापमान 6.1 रहा, जो सामान्य से 0.5 डिग्री कम रहा. बुधवार को डाल्टेनगंज, बोकारो, चाईबासा, गुमला और खूंटी जिला शीतलहर की चपेट में रहा. मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार राज्य में अलगे दो दिन ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं है. (नीचे भी पढ़ें)
कोल्हान में सबसे ठंड जिला रहा सरायकेला
जिला — न्यूनतम तापमान
रांची — 9.0 डिग्री सेल्सियस
जमशेदपुर — 9.3 डिग्री सेल्सियस
डाल्टेनगंज — 3.7 डिग्री सेल्सियस
बोकारो — 6.1 डिग्री सेल्सियस
चाईबासा — 7.8 डिग्री सेल्सियस
देवघर — 8.1 डिग्री सेल्सियस
कोडरमा — 7.8 डिग्री सेल्सियस
गुमला — 0.8 डिग्री सेल्सियस
हजारीबाग — 5.2 डिग्री सेल्सियस
खूंटी — 2.7 डिग्री सेल्सियस
लातेहार — 6.9 डिग्री सेल्सियस
लोहरदगा — 6.0 डिग्री सेल्सियस
पाकुड़ — 10.0 डिग्री सेल्सियस
सरायेकला — 6.1 डिग्री सेल्सियस
सिमडेगा — 5.2 डिग्री सेल्सियस
जगन्नाथपुर — 6.5 डिग्री सेल्सियस (नीचे भी पढ़ें)
शुक्रवार को इन जिलों में शीतलहर का अलर्ट – मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार शुक्रवार को गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, बोकारो, लातेहार, लोहरदगा, रामगढ़, रांची, गुमला, खूंटी, सिमडेगा और पश्चिम सिंहभूम जिला में शीतलहर को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है.




