जमशेदपुर : जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के ह्यूम पाइप भुइयांडीह की रहने वाली महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. गुरुवार को महिला का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. प्राप्त जानकारी अनुसार मृतका का नाम जैता सरकार (36) है. वह पैथोलॉजी लैब में काम करती थी. मृतका के पति बबलू मालगोप ने बताया कि देर रात उनका बेटा टॉयलेट जाने के लिए उठा तो उसने मां को फंदे से लटका देखा. तभी उसने शोर करके अपने पिता को उठाया. (नीचे भी पढ़ें)
पिता ने इसकी सूचना पुलिस को दी और शव को फंदे से उतारा. पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतका के पति बारीडीह होटल में कुक है. उनके दो बच्चे है. वहीं महिला ने आत्महत्या क्यो कि इसका खुलासा नहीं हो पाया है. मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.




