जमशेदपुर : जमशेदपुर में परसुडीह के किताडीह राजू बागान निवासी लोको पायलेट के बंद घर से चोरी मामले का पुलिस ने खुलासा किया है. जहां से पुलिस ने कुछ तीन हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार कर जेल भेजा है. वहीं गिरफ्तार अपराधियों के पास से लैपटॉप, सैमसंग का मोबाइल, 5 हजार नगद, एचपी का चार्जर, बाइक, पलास, पन्ना, पेचकस और तीन विभिन्न कंपनी का मोबाइल बरामद किया गया. गिरफ्तार अभियुक्तों में बागबेड़ा हरहरगुट्टू का रहने वाला विकास महतो उर्फ बुलेट (22), संजय कुमार उर्फ गबरु (25) और राजेश शर्मा उर्फ पांडेय (21) शामिल है. तीनों बागबेड़ा के रहने वाले है. सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने गुरुवार को उद्भेदन किया. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने बताया कि राजेश शर्मा ने घर की रेकी की थी, जिसके बाद उसी रात घटना को अंजाम दिया गया. वहीं जेवरात की रिकवरी अभी नहीं हुई है. उसे भी जल्द रिकवर किया जायेगा. इस कांड में शामिल दो अन्य अभियुक्तों के विरुद्ध छापेमारी की जा रही है. फिलहाल इन तीनों हिस्ट्रीशीटर अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया.



