जमशेदपुर : जमशेदपुर के ग्रामीण इलाका धालभूमगढ़ स्थित गजानंद फेरो एलॉय कंपनी में हुए एक हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गयी जबकि दो से अधिक मजदूर घायल है. घायलों का इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा है. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम पहुंची है. वहीं, फैक्ट्री इंस्पेक्टर की टीम को भी इसकी जानकारी दी गयी है. बताया जाता है कि सेफ्टी के कानूनों का उल्लंघन करने के कारण यह घटना घटी है. मामले की लीपापोती करने की कोशिश की जा रही है. बताया जाता है कि दोनों मजदूर चिमनी पर काम कर रहे थे तभी अचानक लिफ्ट स्लिप कर गया और दोनों मजदूर चिमनी से नीचे गिर गये. (नीचे भी पढ़ें)
गिरने के बाद दोनों मजदूर की घटनास्थल पर मौत हो गई. वही एक मजदूर घायल हो गया. उधर तीनों मजदूरों को आनन फानन में एमजीएम अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने दो मजदूरों को मृत घोषित कर दी. बताया जा रहा है कि यह तीनों मजदूर उत्तर प्रदेश के रहने वाले है. एक का नाम सादिक है और दूसरा का नाम मोहम्मद इस्तकार है. फिलहाल इस घटना के बाद कंपनी ने दोनों मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है. वैसे स्थानीय पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है. फिलहाल पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौप जाएगा.











