जमशेदपुर:भारतीय जनता पार्टी के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नितिन नवीन के निर्वाचन पर भाजपा जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं. उन्होंने इसे भाजपा के सशक्त आंतरिक लोकतंत्र का जीवंत उदाहरण बताया.दिनेश कुमार ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसा राजनीतिक दल है, जहां एक साधारण कार्यकर्ता बूथ स्तर से संगठन के सर्वोच्च पद तक पहुंच सकता है. भाजपा में पद नहीं, बल्कि जिम्मेदारी होती है.(नीचे भी पढ़े)
उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा युवाओं के नवीन और प्रवीण कंधों पर विश्वास जताना संगठन के लिए शुभ संकेत है. नितिन नवीन के नेतृत्व में भाजपा संगठन में नई ऊर्जा का सूत्रपात होगा और पार्टी और अधिक मजबूती के साथ राष्ट्र सेवा के संकल्प को आगे बढ़ाएगी. उन्होंने कहा कि पदभार संभालन के बाद नितिन नवीन ने कहा कि पार्टी के अंदर जब उतरदायित्व का दायरा बढने से त्याग भी करना जरूरी है. पार्टी हित में त्याग सर्वोपरि होता है. तभी पार्टी का जनाधार भी बढ़ेगा, लोग अपने आप पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे.











