जमशेदपुर : जमशेदपुर के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआइ) पेंशनर्स एसोसिएशन का वार्षिक पारिवारिक पिकनिक सह मिलन मेला सोनारी मैरिन ड्राइव स्थित दलमा व्यू पॉइंट में आयोजित किया गया. इस पिकनिक में स्टेट बैंक के सेवानिवृत्त पेंशनर्स और उनके परिवार सहित कुल 91 सदस्यों ने भाग लिया और पूरे दिन भरपूर मनोरंजन, आउटडोर पार्टी गेम्स तथा स्वादिष्ट भोजन का आनंद लिया. इस मौके पर अध्यक्ष त्रिलोचन सिंह कलसी, सचिव चमक सेनगुप्ता, सहायक सचिव सुभ्रोल रॉय, टी. शशि कुमार, सुदीप बेरा, सकूजा, निलमणि बोस एवं महेश चौबे ने इस कार्यक्रम को भव्य और सफल बनाने में महत्वपूर्ण पहल की.











