रामगोपाल जेना,चक्रधरपुर: जलवे देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, सिलफोड़ी में झारखंड कुड़मालि भाषा विकास परिषद, राखा आसनतालिया चक्रधरपुर के तत्वावधान में आयोजित टुसू मिलन समारोह 2026 के अवसर पर भाग लेने वाली छात्राओं एवं शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया. सम्मान स्वरूप उन्हें प्रशस्ति पत्र, छोटा नागपुरी गमछा तथा कुड़मालि इन रोमन पुस्तक भेंट की गई.(नीचे भी पढ़े)
कार्यक्रम में विद्यालय के सचिव नकुल महतो, प्रधानाध्यापक रमेश महतो सहित सभी शिक्षक–शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं. इस अवसर पर श्याम धन महतो ने कहा कि मातृभाषा वह शक्ति है जो अपनों को अपनों से जोड़े रखती है. वहीं नकुल महतो ने कहा कि झारखंड में क्षेत्रीय एवं जनजातीय भाषाओं की विविधता देश में अद्वितीय है. यह हमारे लिए गर्व का विषय है और इन भाषाओं के संरक्षण हेतु हमें सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए. (नीचे भी पढ़े)
ओमप्रकाश महतो ने कहा कि यदि 1950 के दशक में भाषा संरक्षण को लेकर उतनी जागरूकता होती, तो आज भाषाओं की स्थिति इतनी दयनीय न होती. उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासनिक दृष्टिकोण और रोजगारपरक कारणों से मातृभाषाओं के स्थान पर अन्य भाषाओं की ओर झुकाव बढ़ा है, जिसके चलते भाषायी बिखराव हुआ है. उन्होंने छात्र–छात्राओं के बीच गीतों के माध्यम से भाषाएं सिखाने पर जोर दिया.सम्मान प्राप्त कर छात्राओं एवं शिक्षिकाओं ने स्वयं को गौरवान्वित महसूस किया.











