रांची / जमशेदपुर : झारखंड के लोगों को भीषण ठंड से राहत मिलने मिलने लगी है. वहीं रांची केंद्र के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि शनिवार से तापमान में 3-4 डिग्री की वृद्धि होगा. शनिवार और रविवार को कुहासे के बाद आंशिक बादल छाये रहेंगे. परंतु बारिश का अनुमान कम है. शुक्रवार को सबसे अधिक अधिकतम तापमान डाल्टेनगंज का 31.2 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम न्यूनतम तापमान रांची के नामकुन का 3.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 29.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस रहा. जमशेदपुर, बहरागोड़ा, कोडरमा, लातेहार, पाकुड़ को छोड़कर शेष जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम रहा. सबसे कम विजिबिलिटी जमशेदपुर का 1200 मीटर दर्ज की गयी. (नीचे भी पढ़ें)
जिलों का अधिकतम और न्यूनतम तापमान
जिला — अधिकतम तापमान – न्यूनतम तापमान
रांची (शहर) — 26.8 डिग्री सेल्सियस – 7.6 डिग्री सेल्सियस
जमशेदपुर — 29.0 डिग्री सेल्सियस – 10.6 डिग्री सेल्सियस
डाल्टेनगंज – 31.2 डिग्री सेल्सियस – 6.5 डिग्री सेल्सियस
बोकारो – 25.5 डिग्री सेल्सियस – 8.5 डिग्री सेल्सियस
चाईबासा – 31.0 डिग्री सेल्सियस – 9.4 डिग्री सेल्सियस
देवघर – 27.0 डिग्री सेल्सियस – 9.4 डिग्री सेल्सियस
बहरागोड़ा – 28.8 डिग्री सेल्सियस – 11.9 डिग्री सेल्सियस
कोडरमा – 26.7 डिग्री सेल्सियस – 9.9 डिग्री सेल्सियस
गुमला – 26.8 डिग्री सेल्सियस- 5.7 डिग्री सेल्सियस
हजारीबाग – 26.2 डिग्री सेल्सियस – 5.9 डिग्री सेल्सियस
खूंटी – 27.2 डिग्री सेल्सियस – 5.2 डिग्री सेल्सियस
लातेहार – 22.0 डिग्री सेल्सियस – 9.7 डिग्री सेल्सियस
लोहरदगा – 26.5 डिग्री सेल्सियस – 4.9 डिग्री सेल्सियस
पाकुड़ – 26.6 डिग्री सेल्सियस – 10.5 डिग्री सेल्सियस
सरायकेला – 30.7 डिग्री सेल्सियस – 8.9 डिग्री सेल्सियस





