जादूगोड़ा : गणतंत्र दिवस समारोह-2026 के पूर्व वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में बच्चों में राष्ट्रप्रेम एवं जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जादूगोड़ा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ग्रुप केंद्र में “वंदे मातरम्” थीम पर निबंध एवं चित्रांकन प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया. इसमें बच्चों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया. (नीचे भी पढ़ें)

निबंध प्रतियोगिता में कनक पुरी, साई सौम्या, प्रकाश एवं सौम्या द्विवेदी तथा पेंटिंग प्रतियोगिता में अवनि, तपस्या सिंह तथा हिमांशु मंडल ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किया. ईमानदारी की मिसाल देने के लिए विशेष पुरस्कार सृष्टि यादव को दिया गया. मुख्य अतिथि रमेश कुमार, (पुलिस उप महानिरीक्षक) ने प्रतिभागी विजेता बच्चों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया और युवा पीढ़ी में देशभक्ति की भावना भरने की कोशिश की. सफल आयोजन में कमांडेंट पंकज सिंह, उप कमांडेंट नीरज कुमार, के साथ सहायक कमांडेंट जफर आलम, तरुण बेरा और मकसूद आलम भी उपस्थित रहे.



