सरायकेला : सरायकेला सनातनी दुर्गा पूजा समिति गेस्ट हाउस सरायकेला द्वारा दुर्गा मंदिर निर्माण की आधारशिला रखी गई. बसंतपंचमी के शुभ अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में यजमान के रूप में मनोज चौधरी और अशोक मिश्रा ने पूजा कराई. आचार्य की भूमिका अंबुज पाठक ने अदा की. (नीचे भी पढ़ें)
सनातनी दुर्गा पूजा समिति विगत दो वर्षों में गेस्ट हाउस वासियों, प्रबुद्धजनों और जिला प्रशासन के सहयोग से भव्य दुर्गापूजा कर इस क्षेत्र में अलग पहचान बना चुकी है. पिछले दिनों आमजन ने बैठक कर उक्त स्थल पर मंदिर निर्माण कराने का निर्णय लिया था. भूमि पूजन के साथ पूरे गेस्ट हाउस क्षेत्र में हर्ष का माहौल है. समिति के सदस्यों ने बताया कि मंदिर निर्माण का कार्य जल्द ही शुरू किया जाएगा.



