जमशेदपुर : जमशेदपुर बस स्टैंड स्थित होटल क्रिस्टल में रविवार को कान्हजी सिंह तोमर स्मृति समारोह का आयोजन किया गया. जमशेदपुर के प्रसिद्ध हिंदी साहित्यकार स्व कान्हजी सिंह तोमर की स्मृति में आयोजित इस समारोह में जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय, कथाकार जयनंदन, पत्रकार संजय मिश्रा, कवि मामचंद बसंत, रवींद्र चौबे, साहित्यकार मनोकामना सिंह अजय, लता सिन्हा, नित्यानंद सिन्हा, संजय ठाकुर, सरोज कुमार सिंह मधुप, पत्रकार कवि कुमार, अरविद विद्रोही, अविनाश सिंह राजा, ज्योति सिंह, उदय साहू, हेमा साहू, कान्हजी सिंह तोमर के पुत्र गीतकार तोमर सत्येन्द्र सिंह, बह्मर्षि बिकास मंच के महासचिव मुकेश शर्मा आदि अनेक गणमान्य लोग शामिल हुए.




