जमशेदपुर : गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सिदगोड़ा टाउन हॉल में पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन की ओर से देशभक्ति गीत एवं नृत्य से सजी भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने आकर्षक रंगारंग प्रस्तुतियां देकर उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया तथा देशभक्ति की भावना को और प्रबल किया. (नीचे भी पढ़ें)

कार्यक्रम के दौरान बच्चों द्वारा प्रस्तुत राष्ट्रभक्ति से जुड़े गीतों एवं नृत्य प्रस्तुतियों ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया. बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति ने आयोजन को और गरिमामय बना दिया. (नीचे भी पढ़ें)

कार्यक्रम के दौरान संस्कृतिक प्रस्तुति के लिए तृतीय पुरस्कार- दिव्य रत्न, सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस जमशेदपुर को एकल गायन प्रस्तुति के लिए, द्वितीय पुस्कार नाट्य प्रस्तुति के लिए कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय पटमदा को तथा प्रथम पुरस्कार नाट्य प्रस्तुति के लिए कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, जमशेदपुर को दिया गया.




