जमशेदपुर: जमशेदपुर के छोटा गोविंदपुर स्थित जेवियर पब्लिक स्कूल में 25 जनवरी रविवार को विद्यालय के 27वें वार्षिकोत्सव का आयोजन बड़े ही भव्य तरीके से किया गया. इस शुभ अवसर पर रंग बिरंगी रोशनी और उत्साह से भरे माहौल में नन्हे बच्चों से लेकर वरिष्ठ बच्चों ने अपनी उत्कृष्ट प्रतिभाओं का ऐसा प्रदर्शन किया कि सभी दर्शक मंत्र मुग्ध हो गए. उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी, विनोद सिंह (प्रेसिडेंट ऑफ सोसायटी), सुनील सिंह (सेक्रेटरी ऑफ़ सोसाइटी ), सुशील अग्रवाल , श्रीमती रूपा महतो, परीक्षित दास ,मिहिर दास ,जय कुमार सिंह ,मनोज दास( सभी सोसाइटी मेंबर ), गोविंदपुर ब्रांच की प्रधानाचार्या, श्रीमती निभा सिंह,डोरकासाई ब्रांच के प्रधानाचार्य राजीव रंजन सिंह तथा अन्य सभी शिक्षक शिक्षकों के साथ अभिभावक गण भी उपस्थित रहे. कार्यक्रम का शुभारंभ सभी सम्माननीय अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया. विद्यालय के ग्रुप डायरेक्टर सुनील सिंह के स्वागत संबोधन के पश्चात विद्यालय के अध्यक्ष विनोद सिंह ने नई शिक्षा नीति पर प्रकाश डाला. मुख्य अतिथि विधायक मंगल कालिंदी ने अपने सुंदर वचनों से सभी का मार्गदर्शन किया. (नीचे भी पढ़े)

तत्पश्चात प्रत्येक कक्षा में प्रथम आने वाले मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया. इस वर्ष स्टूडेंट ऑफ द ईयर का खिताब खुशबु कैवर्तो क्लास 10 को दिया गया. इसके पश्चात भगवान विष्णु के नरसिंह अवतार की पौराणिक कथा से यह रंगारंग कार्यक्रम प्रारंभ हुआ जिसने पूरे वातावरण को सकारात्मक और ऊर्जावान बना दिया. जहां एक तरफ नन्हे बच्चों की मासूमियत भरी मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति ने हम सभी के चेहरे पर मुस्कान ला दी,तो वहीं दूसरी तरफ डिस्को दीवानों ने सभी को थिरकने पर मजबूर कर दिया. रेट्रो के द्वारा बच्चों ने हमारी पुरानी यादों को ताज किया तो डांडिया और फॉक डांस की रंगीन पोशाक, पारंपरिक संगीत और परंपराओं के माध्यम से उन्होंने सभी को एक सूत्र में पिरोकर हमें मिनी इंडिया के दर्शन कराये. इतना ही नहीं उन्होंने अपने संवेदनशील प्रदर्शन के माध्यम से ही-मैन धर्मेंद्र के गानों और उनके सिग्नेचर स्टेप्स को दोहराते हुए उन्हें भाव भीनी श्रद्धांजलि दी, तो अपने फ्लैश मोब से दर्शकों को अचंभित किया और स्किट के द्वारा खूब हंसाया भी. अंततः उनके पैट्रियोटिक परफॉर्मेंस के तो क्या ही कहने. तिरंगे की आन – बान- शान पर आधारित इस प्रदर्शन ने तो सभी के हृदय में राष्ट्रप्रेम की अलख ही जगा दी. पूरे कार्यक्रम के दौरान बच्चों का उत्साह और जोश अपने चरम पर रहा. इस प्रकार अभिनय के विभिन्न रसों से सुसज्जित यह रंगारंग कार्यक्रम मनीष कुमार मिश्रा के धन्यवाद ज्ञापन और मिठाई वितरण के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ.




