
जमशेदपुर : हर साल की भांति इस बार भी गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर एग्रीको में आयोजित ‘एग्रीको प्रीमियर लीग’ (टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट) का सफल समापन हुआ. फाइनल मुकाबले में संतोष 11 ने पार्क इंडिया को हराकर खिताबी जीत दर्ज की.

इस मौके पर मुख्य अतिथि जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू, लोक समर्पण के अध्यक्ष ललित कुमार दास और वरिष्ठ पत्रकार रत्नेश तिवारी उपस्थित थे. टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के लिए संतोष सिंह को ‘मैन ऑफ द मैच’ और ‘मैन ऑफ द सीरीज’ चुना गया.

इस आयोजन को सफल बनाने में ऋषि तिवारी, शुभम तिवारी, रोहित तिवारी, गोविंद आनंद तिवारी और कमेटी के अन्य सदस्यों की प्रमुख भूमिका रही. इस मौके पर दर्शकों ने बल्लेबाजी, गेन्दबाजी और क्षेत्ररक्षण का जबरदस्त आनंद उठाया.




