गालूडीह: गालूहीड के घुंटिया स्थित राजेंद्र विद्यालय में मंगलवार को 4वां एनुअल स्पोर्ट्स डे का भव्य एवं उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया. इस अवसर पर विद्यालय परिसर खेल, अनुशासन और उत्साह से सराबोर दिखाई दिया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि घाटशिला विधायक सोमेश चंद्र सोरेन उपस्थित रहें. साथ ही बिहार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष एवं बीए कॉलेज आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के चेयरमैन डॉ. एसके सिंह, राजेंद्र विद्यालय, घुटिया के सचिव अमरेश सिन्हा एवं राजेन्द्र विद्यालय, घुटिया की प्रधानाचार्या श्रीमति खुशबू ठाकुर उपस्थित रहीं. (नीचे भी पढ़े)

प्रधानाचार्या श्रीमती खुशबू ठाकुर द्वारा पुष्पगुच्छ देकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया. डॉ. एसके सिंह एवं अमरेश सिन्हा द्वारा अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया. फिर कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण एवं मशाल प्रज्वलन के साथ हुआ. एनुअल स्पोर्ट्स डे के अंतर्गत विद्यालय के विभिन्न वर्गों के छात्र-छात्राओं ने 100 मी., 200 मी., 400 मी., एवं रिले रेस के अलावा रेबिट रेस, रेडी टू स्कूल, कोन बैलेंस रेस, बुक बैलेंस रेस टर्टल रेस जैसे अनेक खेल प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया. कार्यक्रम के अंत में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया. (नीचे भी पढ़े)

एनुअल स्पोर्ट्स डे का यह आयोजन राष्ट्रगान के साथ संपन्न हुआ.मुख्य अतिथि सोमेश सोरेन ने कहा कि राजेंद्र विद्यालय भूतिया उनके बाबा स्वर्गीय रामदास सुरेंद्र जी के दिल के बहुत करीब है, साथ ही उन्होंने अभिभावकों को भी उत्साहित करते हुए कहा कि उन्होंने एक अच्छे संस्थान में अपने बच्चों का नामांकन करवाया है. उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास में सहायक होते हैं, बल्कि विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं आत्मविश्वास का भी विकास करते हैं. उन्होंने सभी प्रतिभागी छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं. (नीचे भी पढ़े)

विजेता टीम
टैग ऑफ वार
प्रथम- रेड हाउस
द्वितीय- येलो हाउस
तृतीय – ग्रीन हाउस
रिले रेस -बॉयज
प्रथम- येलो हाउस
द्वितीय – ब्लू हाउस
तृतीय- ग्रीन हाउस
रिले रेस गर्ल्स
प्रथम – ग्रीन हाउस
द्वितीय – ब्लू हाउस
तृतीय- रेड हाउस
बेस्ट मार्च पास्ट -पीला हाउस
ओवरऑल चैंपियन -ग्रीन हाउस



