जमशेदपुर: जमशेदपुर के बागबेड़ा स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में दशम कक्षा का दीक्षांत समारोह
27 जनवरी को कक्षा दशम के भैया बहनों के दीक्षांत के कार्यक्रम का आयोजन कक्षा नवम के भैया बहनों के द्वारा किया गया. (नीचे भी पढ़े)

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति की अध्यक्षा कविता परमार, सचिव अरविंद कुमार सिंह,कोषाध्यक्ष विमल कुमार यादव, प्रधानाचार्य रंजय कुमार राय ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन तथा पुष्पार्चन कर किया. (नीचे भी पढ़े)

इस अवसर पर कक्षा दशम की बहन माही भारती, दृष्टि, प्रियंका तथा भैया निशांत और निखिल के द्वारा अपने विद्यालय में बिताए अच्छे बुरे पलों को सभी के साथ साझा किया तथा इस आयोजन के लिए नवम कक्षा के भैया बहनों का आभार जताया. (नीचे भी पढ़े)

वहीं कार्यक्रम की मुख्य वक्ता सह विद्यालय की अध्यक्षा कविता परमार ने बच्चों को आने वाले परीक्षा में कैसे अच्छे अंक प्राप्त करें, पढ़ाई कैसे करें तथा अपने लक्ष्य के निर्धारण कैसे करें जैसी कई जरूरी जानकारियां दी. (नीचे भी पढ़े)

प्रधानाचार्य रंजय कुमार राय ने कहा कि जो संस्कार आपको विद्यालय में आचार्य जी दीदी जी के माध्यम से मिला है आप उसका हमेशा पालन करेंगे, सचिव अरविंद सिंह के द्वारा बच्चों को आगामी बोर्ड के परीक्षा के लिए शुभकामनाएं दी गई. कार्यक्रम का समापन शांति मंत्र के द्वारा हुआ.




