गालूडीह: बुधवार को बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार उलदा पंचायत के पुतरु गांव पहुंचे. उन्होंने तारापदो महतो हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मिलकर पूरी घटना की जानकारी ली. मृतक के परिवारवालों से मिल उन्हें सांत्वना दी. उन्होंने हत्या की कड़ी निंदा की है. मालूम हो कि 12 जनवरी की शाम को तारापदो महतो को ग्राहक सेवा केंद में घुसकर दो अपराधियों ने हत्या कर दी थी.(नीचे भी पढ़े)
इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पहले 2 आरोपी को गिरफ्तार किया, इसके बाद जगन्नाथ गोराई ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया. जांच के बाद पुलिस ने हराधन सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इस मौके पर लालटू महतो, अमित महतो, शैलेन्द्र महतो, पूनम महतो, खोकन महतो आदि व ग्रामीण उपस्थित थे.




