धालभूमगढ़: सामाजिक दायित्व का निर्वाहन पर प्रत्येक टोल प्लाजा के भांति आज कोकपाड़ा टोल प्लाजा में रक्तदान शिविर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण एवं रोड सुरक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान एवं केएसबीएस झारखण्ड के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. (नीचे भी पढ़े)
इस दौरान रास्ते से गुजरते हुए बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार कुड़मी संस्कृति विकास समिति अध्यक्ष स्वपन महतो को देखते हुए रुक गए और एनएचआई टोल से वेस्ट वैल कम्पनी के मुकेश कुमार एवं रोड लिंक से रंजन कुमार एवं स्वपन महतो ने मंत्री को गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया.(नीचे भी पढ़े)
सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जो हेलमेट नहीं पहन कर रक्तदान करने पहुंचे, मंत्री ने अपने हाथ से उन्हें रक्तदान के उपरांत हेलमेट पहनाएं और मोटरसाइकिल सवारी सदा हेलमेट पहनने का शपथ दिलवाएं.




