जमशेदपुर : जमशेदपुर में पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता बन्ना गुप्ता के समर्थकों द्वारा उठाये गये कदमा के गंदगी के मामले को लेकर अपनी व्यक्तव्य दिया है और जमशेदपुर अक्षेस ( जेएनएसी) के उप नगर आयुक्त से मांग की है कि बन्ना गुप्ता समर्थकों ने कदमा में गंदगी का जो मामला उठाया है, उसके लिए ज़िम्मेदार सफ़ाई ठेकेदार के विरूद्ध कड़ी कारवाई करें. उन्होंने यह मामला इसलिए उठाया है कि संबंधित ठेकेदार जदयू नेता हैं. श्री राय ने कहा कि वे उनका बचाव नहीं करेंगे. उन्होंने पहले दो बार सफ़ाई के औचक निरीक्षण के उपरांत इनपर कार्रवाई की मांग की है. (नीचे भी पढ़ें)
श्री राय ने कहा कि वे मांग करते है कि मानगो में दो बार औचक निरीक्षण निर्धारित संख्या से काफ़ी कम सफ़ाईकर्मी रखने के दोषी पाए गए बन्ना गुप्ता के अत्यंत करीबी बबुआ झा एवं अन्य दो पर भी मानगो नगर निगम के उप नगर आयुक्त दंडात्मक कारवाई करें. उल्लेखनीय है कि बन्ना गुप्ता ने स्वयं आजादनगर और जवाहर नगर आदि इलाकों में गंदगी का मामला उठाया था और इसके लिए उनको ज़िम्मेदार ठहराया था. तब भी मैंने कहा था कि यहां के सफ़ाई ठेकेदार बन्ना जी के करीबी बबुआ झा और अन्य दो हैं. श्री राय ने कहा कि उनकी चुनौती है कि वे जदयू से जुड़े सफ़ाई ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते है. दोषी होंगे तो वे इनका बचाव नहीं करेंगे. इसी तरह बन्ना गुप्ता और उनके लगुए भगुए इनसे जुड़े सफ़ाई ठेकेदार पर कारवाई कराएं.




