जमशेदपुर : टाटा स्टील के साइंटिफिक सर्विसेज के अवकाश प्राप्त कर्मचारियों को बुधवार को भावपूर्ण विदाई समारोह आयोजित किया गया. डिपार्टमेंट के कर्मचारियों द्वारा जमशेदपुर के साकची गरमनाला सिक्युरिटी क्लव हाउस में आयोजित इस कार्यक्रम में सारे कर्मचारियों को विदाई दी गयी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गयी. इस मौके पर मुख्य अतिथि टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट सुबोध पांडेय मौजूद थे जबकि विशिष्ट अतिथि टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु मौजूद थे. कार्यक्रम की शुरूआत साइंटिफिक सर्विसेज के शैलेन्द्र राय ने आए हुए सभी अतिथियों एवं कर्मचारियों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया. इसके बाद आए हुए सभी अतिथियों का विभाग के तटफ से सम्मानित किया गया. विभाग के तरफ से अवकाश प्राप्त सभी कर्मचारियो का भी शाल ओढ़ाकर भावपूर्ण विदाई किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

इस अवसर पर चीफ सांइटिफिक सर्विसेज के तन्मय भट्टाचार्य, हेड मानसी अधिकारी, चीफ दीवा अहमद, हेड चन्द्रशेखर, एचआर रामिया रिमझिम एवं यूनियन पदाधिकारी राजीव चौधरी, संजय सिंह, अजय चौधरी एवं श्याम बाबु एव अन्य युनियन कमेटी मेंबर उपस्थित हुए. कार्यक्रम को सफल बनाने में शैलेन्द्र राय, विनोद पांडेय, संदीप, आशुतोष, मंयक तिवारी, राहुल सिंह, मनोज कुमार, इरशाद अख्तर, अशरफ अली, सरबजीत सिंह, विनय वर्मा एवं अन्य साथी कर्मचारियों का अतुलनीय योगदान रहा.








