हजारीबाग: हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना अंतर्गत बादम पंचायत के ग्राम बाबूपारा में 15 फरवरी रविवार की देर रात में वृद्ध दंपति वकील दास (70 वर्ष) और उनकी पत्नी झुनियां देवी (उम्र 55 ) वर्ष की गला रेत कर निर्मम हत्या कर दी गई. झुनिया देवी वकील दास की तीसरी पत्नी थी. वकील दास दिव्यांग थे. घटना की सूचना ग्रामीणों को सुबह 6:00 बजे सुबह मिली. पूर्व मुखिया दीपक दास के अनुसार, 16 फरवरी की सुबह एक महिला उनके घर कोई काम से गई थी. उस महिला को वकील दास का शव शौचालय के पास दिखाई दिया. वह रो-रो कर गांव वालों को सूचना दी. गांव वालों ने दोनों वृद्धि दंपतियों की हत्या की जानकारी पुलिस को दी. (नीचे भी पढ़े)
सूचना पाते ही एसडीपीओ पवन कुमार और थाना प्रभारी कृष्ण कुमार गुप्ता घटनास्थल पहुंच कर जांच में जुट गए हैं. हालांकि, अब तक हत्या का करण और अपराधियों का पता नहीं चल पाया है. इस घटना से ग्रामीणों में आक्रोश और भय व्याप्त है. ग्रामीणों ने पुलिस से डॉग स्क्वायड (खोजी कुत्ता) की मांग की है. वृद्ध दंपति के चार बेटे और दो बेटियां हैं. इनका बड़ा बेटा मुंशी दास सीसीएल से सेवानिवृत हैं. यह सयाल में रहते हैं. दूसरा बेटा राजेंद्र दास और तीसरा बेटा अशोक दास राजमिस्त्री हैं. चौथा बेटा रामविलास दास शिक्षक हैं. यह बाबूपारा के बगल के गांव गोंदलपूरा मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक हैं.














