बहरागोड़ा: बहरागोड़ा के पारुलिया पंचायत अंतर्गत पाथरघाटा गांव में बिरसा स्पोर्टिंग क्लब की ओर से दो दिवसीय फुटबाल टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ. इस प्रतियोगिता का उद्घाटन पुरुलिया पंचायत मुखिया सुपर्णा सिंह ने किया. मुखिया ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास के लिए जरूरी है. बल्कि यह अनुशासन और टीम वर्क की भावना भी सिखाती है. ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह की प्रतियोगिताओं से छिपी हुई प्रतिभाएं निखर कर सामने आती है. (नीचे भी पढ़े)
इस प्रतियोगिता में कुल 16 टीमें भाग ले रही है.उद्घाटन मैच नयाबासान एफसी और पीएम एफसी के बीच खेला गया. दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया. आक्रामक व शानदार तालमेल के दम पर नयाबासान एफसी टीम को सफलता मिली. इस जीत के साथ टीम अगले दौरे में प्रवेश कर गयी है. इस अवसर पर क्लब के सदस्य सुधीर मुंडा, सनत मुंडा, विजय मुंडा, राज मुंडा, पहाड़ मुंडा, बालेश्वर सिंह, कामेश्वर मुंडा, राहुल दास, दुर्गा मुंडा, कृष्ण सिंह, राजू मुंडा समेत काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.





