चाकुलिया: चाकुलिया नगर पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो इस उद्देश्य से बुधवार को धालभूमगढ़ पुलिस निरीक्षक मनोज गुप्ता ने थाना प्रभारी संतोष कुमार के साथ क्षेत्र में बने विभिन्न बूथों का निरीक्षण किया. मौके पर उन्होंने पुलिस पदाधिकारीयों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए. उन्होंने विभिन्न बुथों पर जाकर मतदाताओं के लिए सुविधाओं की जानकारी ली. (नीचे भी पढ़े)
उन्होंने कहा कि चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो इसके लिए स्थानीय प्रशासन द्वारा सारी तैयारियां पुरी कर ली गई है. उन्होंने लोगों से अपील कि है की मतदान के दिन बुथों पर शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें.















