जमशेदपुर: गोलमुरी एक्सिस बैंक के पास पेंटा हाउस स्थित मनिंदर टावर में आठ दिवसीय श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव का आयोजन 19 से 26 फरवरी तक होगा. 19 फरवरी गुरूवार की सुबह 10 बजे कलश यात्रा से इस धार्मिक कार्यक्रम का शुभारंभ होगा.(नीचे भी पढ़े)
गोलमुरी श्री शिव श्याम मंदिर से कलश यात्रा का शुभारंभ होगा, जो विभिन्न मार्गाो से होते हुए कथा स्थल मनिंदर टावर गोलमुरी पेंटा हाउस (एक्सिस बैंक के पास) तक जायेगा. व्यास पीठ से वृन्दावन धाम के आचार्य पंडित सुरेश चन्द्र शास़्त्री जी महाराज रोजाना शाम 4 से 7 बजे तक कथा का प्रवचन करेंगें. इसका आयोजन गोलमुरी के गोयल परिवार (फार्म-घीसा लाल कैलाश चन्द्र अग्रवाल) द्धारा किया जा रहा हैं. यह जानकारी आयोजनकर्त्ता चम्पा-रतन अग्रवाल ने दी. उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से समय पर कलश यात्रा और भागवत ज्ञान यज्ञ कथा में आने का अनुरोध किया हैं.















