गालूडीह: गालूडीह थाना क्षेत्र के खड़िया कॉलोनी पेट्रोल पंप के पास बुधवार अहले सुबह एक कार पुल की दीवार से टकरा गयी. घटना में चालक महेंद्र सिंह घायल हो गया. उन्होंने ने गालूडीह के एक निजी नर्सिंग होम में अपना इलाज कराया. जानकारी के अनुसार, महेंद्र सिंह एक दोस्त के साथ उलदा माता वैष्णो देवी धाम घूमने आया था. (नीचे भी पढ़े)
इसके बाद दोनों रांची लौट रहा था. इस दौरान पेट्रोल पंप के पास कार संख्या एमपी 06 जेड सी 8719 के आगे मवेसी आ जाने के कारण कार अनियंत्रित होकर पुल के दीवार से टकरा गयी. इस हादसे में कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. इधर सूचना पर गालूडीह पुलिस मौके पर पहुंची और कार को सड़क से किनारे कराया.














