जमशेदपुर : सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/तुलसी भवन की ओर से संस्थान के प्रयाग कक्ष में मासिक “काव्य कलश ” सह हिन्दी के ख्यातिलब्ध साहित्यकारों जानकीवल्लभ शास्त्री एवं सूर्यकांत त्रिपाठी निराला जयंती समारोह का आयोजन किया गया. तुलसी भवन के अध्यक्ष सुभाष चन्द्र मूनका की अध्यक्षता में आयोजित समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई. मानद महासचिव डॉ प्रसेनजित तिवारी ने आगत अतिथियों का स्वागत किया. डॉ तिवारी ने निराला जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्हें प्रखर हिन्दू एवं कट्टर राष्ट्रभक्त बताया. ब्रजेंद्रनाथ मिश्र एवं सुरेश चंद्र झा ने साहित्यकार द्वय जानकीवल्लभ शास्त्री एवं सूर्यकांत त्रिपाठी निराला का साहित्यिक जीवन परिचय प्रस्तुत किया. (नीचे भी पढ़ें)
‘काव्य कलश’ के मौके पर शहर के कुल 30 कलमकारों ने स्वरचित कविताओं का पाठ किया. काव्य पाठ करने वालों में डॉ अनिता निधि, डॉ उदय प्रताप हयात, डॉ यमुना तिवारी व्यथित, डॉ वीणा पाण्डेय भारती, नीलाम्बर चौधरी, चन्द्र मोहन ठाकुर, शशिकान्त ओझा शशि, देवेन्द्र कुमार ‘व्यथित’, निशांत सिंह, आलोक तिवारी, वसंत जमशेदपुरी, सुरेश चन्द्र झा, नीता सागर चौधरी, प्रतिभा प्रसाद कुमकुम, संदीप सिंह गौतम, अभिषेक पाण्डेय, हरभजन सिंह रहबर, बलविन्दर सिंह, प्रणति शरण, हरिकिशन चावला, रीना गुप्ता, कुमार मनीष, डॉ संध्या सिन्हा, सुजय कुमार, रेखा सहाय, शक्ति श्रीवास्तव, मंजू कुमारी, मिनी कुमारी, नरेंद्र कुमार सिंह एवं अन्य लोग शामिल रहे.














