जमशेदपुर : देहरादून के राजपुर थाना क्षेत्र के सिलवर सिटी मॉल में 13 फरवरी को हुई जमशेदपुर के गैंगस्टर विक्रम शम7ा कीहत्या के मामले में जमशेदपुर के बागबेड़ा निवासी राजकुमार सिंह को गिरफ्तार किया है. उसको ट्रांजिट रिमांड पर पुलिस लेकर गयी है. बताया जाता है कि सब ठीक रहा तो सोमवार को इस कांड का खुलासा देहरादून पुलिस कर सकती है. राजकुमार सिंह पर आरोप है कि उसके यूपीआइ आइडी से हरिद्वार में बुक की गयी बाइक का भुगतान किया गया था. (नीचे भी पढ़े)
बताया जाता है कि राजकुमार सिंह का बेटा यशराज सिंह इस हत्याकांड में शामिल है, जो रेलवे में ठेकेदारी का काम करता है. बताया जाता है कि यशराज सिंह ने ही हत्याकांड में शामिल शूटरों को पैसे भेजे और उननके भागने के लिए वाहन आदि का इंतजाम किया गया है. इस कांड में दुमका जेल में बंद गैंगस्टर अखिलेश सिंह से भई देहरादून पुलिस ने पूछताछ की है. अखिलेश सिंह का गुरु के तौर पर विक्रम शर्मा को जाना जाता था. इस मामले में पुलिस को बागबेड़ा निवासी आशुतोष कुमार सिंह और आकाश प्रसाद और विशाल सिंह की तलाश है.














