कोलकाता: बंगाल की राजनीति के चाणक्य रहे मुकुल रॉय नहीं रहे. सोमवार ,23 फरवरी को तड़के करीब 1:30 बजे शहर के एक निजी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली. उनकी मृत्यु के समय उनकी आयु 72 वर्ष थी. उनके निधन की खबर से राजनीतिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है. मुकुल रॉय के निधन से एक गहरा शून्य उत्पन्न हो गया है. मुकुल रॉय पिछले कई महीनों से बीमार थे. उन्हें सॉल्ट लेक के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. (नीचे भी पढ़े)
यह जानकारी उनके परिवार ने दी है.बेटे शुवरंगशु रॉय ने कहा- यह घटना सुबह 1:30 बजे हुई. पिताजी ने कई लड़ाइयां जीतीं, लेकिन यह लड़ाई हार गए. यह मेरे घर आने के बाद हुआ. मैंने डॉक्टरों से बात की है, अब मैं अस्पताल जा रहा हूं. मैं सबसे बात करके बाद कोई फैसला लूंगा. तृणमूल के शीर्ष नेतृत्व से शोक संदेश मिलने के सवाल पर उन्होंने कहा- मैं किसी को बता नहीं सका, शायद किसी को पता ही नहीं है कि पिताजी अब इस दुनिया में नहीं हैं. मुकुल रॉय के निधन की खबर मिलते ही तृणमूल के नेता, कार्यकर्ता और समर्थक उनके घर के सामने जमा होने लगे. जानकारी मिली है कि शव को अस्पताल से घर लाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है.














