जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के शेषनगर में सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां डंपर चालक ने फांसी लगाकर जान दे दी. घटना रविवार रात की है. शोषनगर निवासी अश्वनी कुमार (27) डंपर चालक था. वह अपनी पत्नी, बच्चे और माता पिता के साथ रहता था. बीती रात परिवार के साथ खाना खाया. इसके बाद सभी लोग सोने चले गये. आधी रात के बाद अश्वनी उठा और दूसरे कमरे में फांसी का फंदा बनाया और झूल गया. पत्नी उठी तो वह उसे खोजने लगी. दूसरे कमेर में देखा तो वह फंदे से झूल रहा था. जिससे वह चीख पड़ी. शोर सुनकर लोग मदद के लिए दौड़े. खबर पाकर पहुंचे परिजन फूट-फूटकर रो पड़े. (नीचे भी पढ़ें)
परिवार ने बताया कि अश्वनी ने यह कदम क्यों उठाया कुछ पता नहीं है. परिजन अन्य लोगों के सहयोग से शव को उतारकर एमजीएम लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. वहीं सूचना पर पुलिस को दी गयी. पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया. लोगों से पूछताछ की. वही सोमवार को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस की मानें तो प्रथम दृष्टता मामला खुदकुशी का प्रतीत होता है. जांच की जा रही है.














