पोटका : प्रखंड के पोडाडीहा पंचायत अंतर्गत ग्राम पोडाडीहा टोला मुडासाई में झारखंड सरकार के जल संसाधन(लघु सिंचाई) विभाग से तालाब का जीर्णोद्धार 24 लाख 39 हजार रुपये की लागत से होगा .इस कार्य का विधिवत शिलान्यास सोमवार को पोटका के विधायक संजीव सरदार के द्वारा विधिवत पुजा अर्चना के उपरांत किया गया .शिलान्यास के पूर्व ग्रामीणों ने विधायक एवं अन्य झामुमो नेताओं का जोरदार स्वागत किया .(नीचे भी पढ़े)

मौके पर विधायक ने कहा कि गर्मी के पूर्व राज्य सरकार के निर्देश पर पोटका विधानसभा क्षेत्र के लगभग सभी गांवों में बड़े तालाबो का जीर्णोद्धार कराया जा रहा है जिससे कि ग्रामीणों को सिंचाई एवं स्न्नान की समस्या से निजात मिल सके. उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास योजनाओं की निगरानी स्वयं करे ताकि कार्य बेहतर हो . इस अवसर पर पूर्व पार्षद चन्द्रावती महतो, हीरामनी मुर्मू, वार्ड सदस्य बामती पात्र, झामुमो नेता सुनील महतो, सुधीर सोरेन, भुवनेश्वर सरदार, ग्रामप्रधान गोपाल पुराण, नाया भागीरथी सरदार, बाबूलाल सरदार, भीम पात्र, लखपति पात्र, कृष्णा सरदार, राजू सरदार, राजिन सरदार, शंकर माझी, गणेश पात्र, महानन्द पात्र, सुभाष पात्र आदि उपस्थित थे.











