रांची / जमशेदपुर : झारखंड के कोल्हान में गरज के साथ मंगलवार को हल्की से मध्यम बारिश होने की तत्कालिक चेतावनी जारी की है. वहीं जमशेदपुर में काले बादल मंडरा रहे है. रांची केंद्र के मौसम विज्ञान केंद्र ने हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जारी की है. इस दौरान तेज गरज और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चल सकती हैं. मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और बिजली गिरने के दौरान खुले स्थानों से दूर रहने की सलाह दी है. (नीचे भी पढ़ें)
मौसम में लगातार हो रहे बदलावों के कारण अधिकांश जिलों में तापमान में गिरावट आयेगी. मंगलवार सुबह 8.30 बजे तक सबसे अधिक वर्षा रांची के कांके में 19.2 एमएम, रांची शहर में 9.6 एमएम और गुमला में दर्ज किया गया. वहीं जमशेदपुर में 1.4 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गयी. मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार राज्य में बुधवार को आंशिक बादल छाये रहेंगे.














