जादूगोड़ा : अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला मंच जादूगोड़ा शाखा द्वारा बुधवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाने के लिए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के डीआईजी रमेश कुमार मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शिरकत की व रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाया. इसके पूर्व कार्यक्रम का उद्घाटन सीआरपीएफ जादूगोड़ा (जमशेदपुर) के क्षेत्रीय कावा अध्यक्ष रेनू सिंह ने द्वीप प्रज्वलित कर किया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि सह सीआरपीएफ जमशेदपुर के पुलिस उप-महानिरीक्षक रमेश कुमार ने अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला मंच जादूगोड़ा शाखा की ओर से रक्तदान शिविर आयोजित करने के लिए सराहना की तथा कहा कि रक्तदान आज के लिए एक बहुत जरूरी दान है. इस दान से न जाने कितने लोगों की जिंदगी बचाई गयी है. (नीचे भी पढ़ें)
इसलिए हम सभी लोगों को समय-समय पर रक्तदान करते रहना चाहिए, जिससे कि जरूरतमंद लोगों को इसका लाभ मिल सके. इस अवसर पर डॉ उर्मिला गाड़ी (डीआईजी मेडिकल,) पंकज सिंह कमांडेंट, नीरज कुमार उपकमांडेंट, पवन कुमार उपकमांडेंट, ज़फर आलम और मक़सूद आलम सहायक कमांडेट, सुनीता गुप्ता अध्यक्ष अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला मंच जादूगोड़ा उपस्थित थी.














