जमशेदपुर : षष्ठम झारखण्ड विधानसभा के पंचम (बजट) सत्र के शून्यकाल के दौरान जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने अपनी बात रखते हुए कहा कि जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के जमशेदपुर प्रखण्ड में एक भी सरकारी डिग्री कॉलेज नहीं है. इस कारण छात्र-छात्राओं को तकनीकी व उच्च शिक्षा के लिए बहुत कठिनाईयां हो रही है. इस कारण सरकार को लोकहित एवं छात्रहित में जुगसलाई विधान सभा क्षेत्र के जमशेदपुर प्रखण्ड में डिग्री कॉलेज का निर्माण किया जाना चाहिए ताकि यहां के छात्र छात्राओं को अपनी पढ़ाई के लिए कही बाहर जाना नहीं पड़े. कम से कम यह सुविधा को उपलब्ध कराया जा सके.














